कैप्टन अमरिदर सिंह किसानों को गुमराह कर रहे: मजीठिया

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखा कर रही है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 04:03 PM (IST)
कैप्टन अमरिदर सिंह किसानों को गुमराह कर रहे: मजीठिया
कैप्टन अमरिदर सिंह किसानों को गुमराह कर रहे: मजीठिया

संवाद सूत्र, चविडा देवी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखा कर रही है तथा किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इसका सच लोगों के सामने है।

उक्त शब्दों का प्रगटावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने गांव सहजादा में सरपंच मनदीप सिंह के साथ बैठक के दौरान किया। उन्होंने कहा कि शिअद हमेशा प्रदेश की खुशहाली के लिए बड़े संघर्ष लड़ता आया है। आज भी किसानों के कारण गठबंधन को तोड़ दिया। इस मौके पर मेजर शिवचरण सिवी, लखबीर सिंह, रकेश पराशर, उपकार सिंह, कंवलजीत सिंह, मक्खन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी