बेघरों के लिए बनाए फ्लैटों के टेडर रद्द हों : भोला

बेघरों के लिए बनाए गए फ्लैटों में अनियमितताओं के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी वर्करों ने नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 12:08 AM (IST)
बेघरों के लिए बनाए फ्लैटों के टेडर रद्द हों : भोला
बेघरों के लिए बनाए फ्लैटों के टेडर रद्द हों : भोला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : केंद्र सरकार की ओर से मिली ग्रांट से बेघरों के लिए बनाए गए फ्लैटों में हुई बड़ी हेराफेरी व अनियमितताओं के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी वर्करों ने नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। घपलेबाजियों की जांच करने व फ्लैटों के ई-टेंडर रद्द करने के लिए ने ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी को ज्ञापन सौंपा।

बसपा नेता तरसेम ¨सह भोला ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मिली ग्रांट से नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से बेघरों के लिए फ्लैट बनाए गए थे। परंतु इन फ्लैटों के निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है। अनेक अनियमितताओं को अपनाया गया है। फ्लैटों की हालत दयनीय है। पूरा समान भी वहां पर नहीं लगाया गया है। सीवरेज सिस्टम बंद है। पानी की सप्लाई सही नहीं है। इमारतें कभी भी गिर सकती हैं। जिन लोगों ने मीटर लगावाने के लिए पैसे जमा करवाए हैं उनके मीटर नहीं लगवाए गए हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं है। ई-टेंडरों के माध्यम से ठेकेदारों को मुनाफा दिया गया है। फ्लैटों पर घटिया सामग्री भी लगाई गई है। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी सिक्युरिटी आदि वापिस ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो पार्टी की ओर से 10 फरवरी को भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी