भ्रष्टाचार के खिलाफ बसपा नेताओं ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ बसपा नेताओं ने सौंपा डीसी को ज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ बसपा नेताओं ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सरकारी कार्यालयों में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर बसपा के नेताओं की ओर से एक ज्ञापन डीसी अमृतसर को सौंपा है। आरोप लगाए गए है कि सरकारी कार्यायलों व खासकर सब डिवीजनों में कथित भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। तहसीलों में सबसे अधिक भ्रष्टाचार सरकारी कर्मचारियों की ओर से फैलाया गया है। मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर सौंपे गए ज्ञापन में 15 दिनों का समय देते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर सरकारी कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार पर जिला प्रशासन ने अंकुश न लगाया गया तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगी।

बसपा नेता तरसेम सिह भोला, रोहित खोखर ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्यान में लाया है कि तहसीलों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी खुलेआम भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। अगर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता आवाज उठाते है तो उनको धमकियां दी जाती है और बदसलूकी की जाती है। तहसीलदार कार्यालयों में आम जनता को रजिस्ट्रियां, वसीयतनामे व अन्य कामों के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती न अपनाई तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। यहां पार्टी के नेता जगदीश दुग्गल, दविदर कश्यप आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी