छेहरटा में लूट की 14 वारदातें अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार

अमृतसर छेहरटा इलाके में 14 से ज्यादा लूट की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की सुबह इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:50 PM (IST)
छेहरटा में लूट की 14 वारदातें अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार
छेहरटा में लूट की 14 वारदातें अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, छेहरटा, अमृतसर

छेहरटा इलाके में 14 से ज्यादा लूट की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की सुबह इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सदस्य लूट के साथ-साथ दुकानों के बाहर लगे दोपहिया वाहन भी चोरी कर ले जाते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की छह बाइक, दो कैमरे, दस मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। एसीपी विशालजीत ¨सह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

छेहरटा थाने में सोमवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में एसीपी विशालजीत ¨सह और थाना प्रभारी हरीश बहल ने बताया कि सूचना मिली थी कि लुटेरा गिरोह के सदस्य सोमवार की सुबह छेहरटा इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान नारायणगढ़ की निमला कालोनी निवासी अरुणजीत ¨सह उर्फ मणी, बाबा दीप ¨सह कालोनी निवासी मंजीत ¨सह उर्फ विजय और कच्चे पक्के क्वार्टर निवासी मणी ¨सह के रूप में बताई है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वह पिछले तीन महीने में छेहरटा इलाके में ही 14 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के छह दो पहिया वाहन, कैमरे,लूट के दस मोबाइल और हथियार बरामद किए हैं।

chat bot
आपका साथी