जन जन जगाओ लुटेरे भगाओ मार्च शुरू

अमृतसर : भारतीय क्रांतिकारी मा‌र्क्सवादी पार्टी ने जलियांवाला बाग से जन जन जगाओ-लुटेरे भगाओ जत्था मार्च का आगाज किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:35 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:35 AM (IST)
जन जन जगाओ लुटेरे भगाओ मार्च शुरू
जन जन जगाओ लुटेरे भगाओ मार्च शुरू

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : भारतीय क्रांतिकारी मा‌र्क्सवादी पार्टी ने जलियांवाला बाग से जन जन जगाओ-लुटेरे भगाओ जत्था मार्च का आगाज किया। यह 21 नवंबर तक प्रदेश के हर कोने में जाएगा। सरकार की रोजगार व कृषि को तबाह करने वाली व महंगाई बढ़ा कर पूंजीपतियों की तिजौरियां भरने वाली जनविरोधी व देशद्रोही नीतियों के विरुद्ध संघ परिवार के सांप्रदायिक फासीवादी एजेंडे के विरुद्ध जनसंघर्ष के मैदान संभालने का आह्वान करेंगे। मार्च में मंगत राम पासला, रतन ¨सह रंधावा, डॉ. सतनाम ¨सह, गुरमेज ¨सह, बलदेव ¨सह, अमरीक ¨सह दाउद, शीतल ¨सह, गुरदर्शन ¨सह बीका, गुरनाम ¨सह दाउद, प्रगट ¨सह, जसपाल ¨सह, मुख्तार ¨सह, बलदेव ¨सह पंडोरी, चमन लाल दराजके, दलजीत ¨सह आदि मौजूद थे। मौके पर पार्टी के राज्य सचिव हरकंवल ¨सह ने संबोधन किया। जत्थे ने जलियांवाला बाग से चलकर हाल गेट तक प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी