कांग्रेस को राष्ट्रवादी विचारधारा से बदबू आती है: तरुण चुघ

अमृतसर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को अब राष्ट्रवादी विचारधारा से बदबू आने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:14 PM (IST)
कांग्रेस को राष्ट्रवादी विचारधारा  से बदबू आती है: तरुण चुघ
कांग्रेस को राष्ट्रवादी विचारधारा से बदबू आती है: तरुण चुघ

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को अब राष्ट्रवादी विचारधारा से बदबू आने लगी है। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाकर प्रमाण मांगने वाली और सेनाध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहने वाली कांग्रेस पार्टी अब पांच विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जैसे सांस्कृतिक और देशहित में कार्य करने वाले संगठन की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंत्री पाकिस्तान जाकर हमारे देश के सैनिकों को मारने वालों के गले मिलते हैं, उनकी तारीफ करते है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर गैरजिम्मेदार बयान देकर अल्पसंख्यक मुस्लिम संप्रदाय को भयभीत करके अपना वोट बैंक पुख्ता रखने की कवायद कर रहे हैं। मोदी सरकार के नाम पर राजनीति करने वाले राहुल गांधी अपनी विश्वसनीयता जनता में खोते जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी