पुलिस पर लगाया पति पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप

वेरका गुरु नानक नगर निवासी हर¨जदर कौर पत्नी हर¨वदरजीत ¨सह ने चौकी गुरु अर्जन देव नगर की पुलिस पर उसके पति के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 06:20 PM (IST)
पुलिस पर लगाया पति पर झूठा 
केस दर्ज करने का आरोप
पुलिस पर लगाया पति पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप

संवाद सहयोगी, वेरका

गुरु नानक नगर निवासी हर¨जदर कौर पत्नी हर¨वदरजीत ¨सह ने चौकी गुरु अर्जन देव नगर की पुलिस पर उसके पति के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने के आरोप लगाए हैं।

हर¨जदर कौर ने कहा कि रविवार की सुबह साढे़ नौ बजे के करीब उसका पति किसी काम से बाहर गया था कि पुलिस चौकी गुरु अर्जन देव नगर के मुलाजिम उसके पति को उठा कर ले गए। जब वह रिश्तेदारों व गणमान्य लोगों को साथ लेकर चौकी में पहुंची तो पुलिस ने कहा कि उसके पति ने शनिवार की रात 11 बजे किसी युवक पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया था। इस पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हर¨जदर कौर ने कहा कि उसके पति का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। पुलिस ने जो समय बताया है उस समय तो उसका पति व उसका बेटा मनप्रीत ¨सह राधा कृष्णा कालोनी में रिश्तेदारों के घर प्रोग्राम पर गए थे। उनके पास बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी भी है। पुलिस ने बिना जांच किए मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच करके उसके पति पर झूठा केस दर्ज करने वाले कर्मचारियों पर बनती कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिया जाए। वहीं, इस बारे में पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ रा¨जदर ¨सह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी