राज्य में 3700 स्कूल बनाए जाएंगे स्मार्ट : सुखजिदर सिंह रंधावा

कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:36 PM (IST)
राज्य में 3700 स्कूल बनाए जाएंगे स्मार्ट : सुखजिदर सिंह रंधावा
राज्य में 3700 स्कूल बनाए जाएंगे स्मार्ट : सुखजिदर सिंह रंधावा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया जाएगा। अमृतसर जिला में 419 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से 160 और 829 एलिमेंट्री स्कूलों में से 148 को स्मार्ट बनाया जा चुका है, जबकि बाकी स्कूलों को भी एक साल के भीतर स्मार्ट बना दिया जाएगा। सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को यह बात माल रोड स्थित सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाए जाने की शुरुआत मौके कही।

कैबिनेट मंत्री रंधावा ने कहा कि पंजाब में 3700 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में तबदील किया जाना है। जहां बच्चों को अंग्रेजी विषय के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा, ई-कंटेंट, नई नकनीक और प्रोजेक्ट के जरिए शिक्षा दी जाएगी। इन स्कूलों में एजुकेशनल पार्क बनाए जाएंगे और नई इमारतों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बार्डर इलाके के स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा। उन्होंने स्कूल को अपने निजी फंड में से पांच लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।

सांसद औजला ने सरकारी कन्या सीसेस को दिए 10 लाख

इस मौके पर संसद सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उनका (बच्चियों) का विद्या और समाज में बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि वे ही समाज को सही रास्ता दिखा सकतीं हैं। पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण भी दिया है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल को 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया।

इस मौके पर विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि कहा कि आने वाला भविष्य छात्राओं के हाथ में है आने वाले कल में बागडोर भी उन्हें (लड़कियों) ही संभालनी है। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने कैबिनेट मंत्री रंधावा को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया, हरप्रताप सिंह अजनाला, मेयर कर्मजीत सिंह रिटू, पूर्व विधायक सविदर सिंह, डिप्टी मेयर रमन बख्शी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, कांग्रेस कमेटी की शहरी प्रधान जतिदर सोनिया, देहाती प्रधान भगवंत सिंह सच्चर, जिला शिक्षा अधिकारी सलविंदर सिंह समरा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी