लॉकडाउन में तफरी करने निकले 30 लोगों के काटे चालान

लॉकडाउन के दौरान रविवार को महानगर में दुकानें बंद रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 12:58 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 12:58 AM (IST)
लॉकडाउन में तफरी करने निकले 30 लोगों के काटे चालान
लॉकडाउन में तफरी करने निकले 30 लोगों के काटे चालान

जागरण संवाददाता, अमृतसर : लॉकडाउन के दौरान रविवार को महानगर में दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर लोग भी कम ही दिखे। वहीं, बिना कारण तफरी करने वाले 30 लोगों के चालान भी काटे गए। इनमें शारीरिक दूरी और मास्क पहनने वाले शामिल हैं। हालांकि, शहर में दूध, दवा दुकान, शराब के ठेके और राशन की दुकानें खुली रहीं। डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में कोई एफआइआर दर्ज नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी