अमेरिका में शादी दिखाने के नाम पर दरबार साहिब के रागी से ठगे 29 हजार

श्री दरबार साहिब के रागी जोड़ा सिंह को विदेश में शादी दिखाने के नाम पर अपराधियों ने 29 हजार रुपये ठग लिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:35 PM (IST)
अमेरिका में शादी दिखाने के नाम पर दरबार साहिब के रागी से ठगे 29 हजार
अमेरिका में शादी दिखाने के नाम पर दरबार साहिब के रागी से ठगे 29 हजार

जागरण संवाददाता, अमृतसर :

श्री दरबार साहिब के रागी जोड़ा सिंह को विदेश में शादी दिखाने के नाम पर अपराधियों ने 29 हजार रुपये ठग लिए। यही नहीं आरोपितों ने वीजा दिलाने के नाम जोड़ा सिंह, उनके दोस्त गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह को दिल्ली बुलाया कर उनका सामान तक चोरी करवा दिया। मामले में खास बात यह रही कि आज तक वह आरोपितों से मिले तक नहीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जोड़ा सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह दरबार साहिब में कीर्तन करते हैं। उनके पास काफी श्रद्धालु आते हैं और उनका मोबाइल नंबर ले लेते हैं। एक श्रद्धालु ने 25 जनवरी 2021 को उन्हें मोबाइल पर बताया कि वह उन्हें अमेरिका में अपने किसी रिश्तेदार की शादी दिखाना चाहते हैं। उन्हें यहां पहुंचने के लिए केवल वीजा फीस का भुगतान करना पड़ेगा। वह आरोपित की बातों में आ कर विदेश जाने के लालच में फंस गए। जोड़ा सिंह ने बताया कि विदेश जाने के लिए उनका दोस्त संदीप सिंह भी तैयार हो गया। उन्होंने फोन करने वाले युवक के कहने पर रवि सिंह बेदी नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में अलग-अलग समय में 29 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपित ने उन्हें दिल्ली बुला लिया। जोड़ा सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त संदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ कार में सवार होकर दिल्ली पहुंच गए। आरोपितों ने उन्हें अपने कहे स्थान पर बुला लिया। वह कार सड़क पर पार्क करके आरोपित का इंतजार एक रेस्टोरेंट में करते रहे। इस बीच उनकी कार से 15 हजार के अमेरिकी डालर और कीमती सामान भी चोरी हो गया। इसके बाद उन्होंने घर लौटकर पुलिस को शिकायत की।

chat bot
आपका साथी