श्री गुरु गोबिंद सिंह थे संस्कृत भाषा के महान ज्ञाता : प्रो तुंग

जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक डॉ. एनएस तुंग ने कहा कि श्री गु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 09:32 PM (IST)
श्री गुरु गोबिंद सिंह थे संस्कृत भाषा के महान ज्ञाता : प्रो तुंग
श्री गुरु गोबिंद सिंह थे संस्कृत भाषा के महान ज्ञाता : प्रो तुंग

जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक डॉ. एनएस तुंग ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह विभिन्न भाषाओं के ज्ञाता थे। संस्कृत भाषा के वे महान ज्ञाता थे। संस्कृत भाषा को उन्होंने अपनी बाणी में स्थान दिया। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इस के प्रचार व प्रचार के लिए प्रयास होने चाहिए। डॉ. तुंग जीएनडीयू में संस्कृत साहित्य में गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन दर्शन विषय पर आयोजित सेमिनार के दौरान संबोधित कर रहे थे। यह सेमिनार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर आयोजित किया गया था।

सेमिनार के दौरान देश के अलग अलग हिस्सों से सौ के करीब विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और तीस से अधिक शोध पत्र पढ़े गए। इस दौरान संस्कृत के विद्वान डॉ. लेख राज शर्मा, डॉ. देव दत्त भट्टी, डॉ. दलबीर सिंह चाहल, डॉ. विशाल भारद्वाज, डॉ. रेनु बाला, डॉ. हरमो¨हदर ंिसह बेदी, डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. बिक्रम सिंह , डॉ. जसबीर सिंह साबर, डॉ. मनिंदर ंिसह, डॉ. सुधा जतिंदर , डॉ. व¨रदर, डॉ. रूपिंदर सिंह आदि ने भी विचार पेश किए।

chat bot
आपका साथी