आश्वासन के बाद भी नहीं सुधरे दुकानदार

संवाद सूत्र, अमृतसर : नगर निगम व पुलिस को दिए लिखित आश्वासन के बावजूद अवैध कब्जे न करने में पुतलीघर

By Edited By: Publish:Sat, 05 Sep 2015 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2015 01:01 AM (IST)
आश्वासन के बाद भी नहीं सुधरे दुकानदार

संवाद सूत्र, अमृतसर : नगर निगम व पुलिस को दिए लिखित आश्वासन के बावजूद अवैध कब्जे न करने में पुतलीघर के दुकानदार सुधरे नहीं है। वहीं फुटपाथ पर हुए कब्जे से जहां राहगीर परेशान है। वही प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय है। दैनिक जागरण में बार-बार फुटपाथ पर कब्जे होने की बात उठाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए पुतलीघर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों व सड़कों पर लगाई गई रेहड़ियों को हटाने का अभियान शुरू करके रेहड़ियां व अन्य सामान कब्जे में लिया है।

विभाग ने दुकानदारों व रेहड़ी वालों को चेतावनी दी है कि यदि पुन: फुटपाथ व सड़कों पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुतलीघर क्षेत्र के बाजारों की अगर दशा देखी जाए तो चारों तरफ कब्जे की भरमार है। इन बाजार में हमेशा वाहनों का जमघट रहता है। दुकानदार भी अपना सामान बाहर फुटपाथ व सड़क पर रख कर ही बेचते हैं। वहीं इन बाजारों में रेहड़ियों की भी काफी भरमार है। चौक में सामान रख कर बेचने में लगे हुए है।

शुक्रवार को नगर पुलिस ट्रैफिक विंग के इंचार्ज डी जतिंदर की पुलिस टीम व नगर निगम के एस्टेट अधिकारी अनिल अरोड़ा, इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने अपनी टीम के साथ अभियान में शामिल हुए।

ट्रैफिक इंचार्ज डी जतिंदर ने कहा कि बार बार दुकानदारों व रेहड़ी वालों को चेतावनी देने के बावजूद भी कोई असर नहीं होता है। इससे क्षेत्र में नाजायज कब्जों की भरमार रहती है। इस अभियान को अब जारी रखा जाएगा। आज चेतावनी व कुछ सामान उठाया गया है। यदि इसके बावजूद भी जहां कब्जे बने रहेंगे तो फिर कानूनी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।

नगर निगम एस्टेट अधिकारी अनिल अरोड़ा ने बताया कि महानगर के कई क्षेत्रों में नाजायज कब्जों की भरमार है। इसके लिए नगर निगम संजीदगी से काम कर रही है। ताकि नाजायज कब्जों को हटाया जा सके।

chat bot
आपका साथी