UP Election 2022: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, आखिरी फेज के उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन

UP Chunav 2022 यूपी चुनाव के आखिरी चरणों के उम्मीदवारों को लेकर आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर बैठक हो रही है। बैठक में आखिरी चरण के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। यूपी के सीएम इस बैठक में पहुंच चुके हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 12:07 PM (IST)
UP Election 2022: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, आखिरी फेज के उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन
भाजपा मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली, जेएनएन। यूपी में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक हो रही है। भाजपा दफ्तर में जारी इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। इस बैठक में पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी। इस बैठक में सीएम योगी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।

साथ ही, यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डा दिनेश शर्मा के अलावा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे।

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/eSB1AcDBy2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2022

25 जनवरी को केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपे जाएंगे नाम

आज आखिरी फेज के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को लिस्ट सौंपी जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति से मुहर लगने के बाद इन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा। साथ ही पहले से चौथे चरण में जिन सीटों पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, उन पर भी आज चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी