'राहुल गांधी को लगता है इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है', मंत्री अश्विनी वैष्णव का पलटवार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ही गलत है।

By AgencyEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2023 09:38 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2023 09:45 AM (IST)
'राहुल गांधी को लगता है इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है', मंत्री अश्विनी वैष्णव का पलटवार
मंत्री अश्विनी वैष्णव का राहुल गांधी पर हमला (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट ही गलत है। राहुल गांधी को लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

#WATCH | "Rahul Gandhi thinks no court can give a judgement against him... He thinks it is his birthright to rule this country," says Union Minister Ashwini Vaishnaw pic.twitter.com/NoXHrYuhRK

— ANI (@ANI) March 29, 2023

'राहुल खुद को संविधान, अदालत और संसद से ऊपर मानते हैं'

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि राहुल गांधी हक की राजनीति करते हैं। वह सोचते हैं कि चूंकि वह एक निश्चित परिवार में पैदा हुए हैं, इसलिए वह संविधान, अदालत और संसद से ऊपर है। वह यह भी सोचते हैं कि वह भारत के संविधान से ऊपर हैं।

#WATCH | Rahul Gandhi does the politics of entitlement. He thinks since he was born in a certain family, he is above the constitution, court and parliament. He also thinks that he is above the Constitution of India: Union Minister Ashwini Vaishnaw pic.twitter.com/6SO117OjSc

— ANI (@ANI) March 29, 2023

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि अगर संविधान में सदस्यता रद्द करने का प्रावधान है तो उनपर लागू नहीं होना चाहिए क्योंकि देश पर राज करना उनका अधिकार है और बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान के तहत जितने लोकतांत्रिक संस्थान बनाए हैं वे सब उनसे नीचे है।

अपने अहंकार के कारण अयोग्य ठहराए गए राहुल गांधी- अश्विनी

अश्विनी वैष्णव ने राहुल की संसद सदस्यता जाने पर कहा कि संस्थानों की बात करने वाले देश को बताएं कि क्या जब प्रधानमंत्री विदेश में थे तो एक अध्यादेश को फाड़ना संस्थाओं का सम्मान करना था। राहुल गांधी अपने अहंकार के कारण संसद से अयोग्य ठहराए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए नए जोश के साथ काम कर रही वर्तमान सरकार को अस्त-व्यस्त करने के एक ही लक्ष्य के साथ सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं, ऐसी जटिल स्थिति पैदा हो गई है।

chat bot
आपका साथी