मनोनीत भाजपा विधायकों को पुडुचेरी विधानसभा जाने से रोका

सदन में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद इन विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Mon, 26 Mar 2018 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Mar 2018 06:51 PM (IST)
मनोनीत भाजपा विधायकों को पुडुचेरी विधानसभा जाने से रोका
मनोनीत भाजपा विधायकों को पुडुचेरी विधानसभा जाने से रोका

पुडुचेरी (आइएएनएस/प्रेट्र)। भाजपा के तीन मनोनीत विधायकों को पुडुचेरी विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन था। मनोनीत भाजपा विधायकों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने से रोक दिया।

मद्रास उच्च न्यायालय ने हाल ही में तीन विधायकों वी स्वामीनाथन, केजी शंकर और एस सेल्वागनपति के मनोनयन को बरकरार रखा था। विधानसभा अध्यक्ष ने पहले उनके मनोनयन को खारिज कर दिया था।

सदन में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद इन विधायकों ने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ही केजी शंकर बीमार पड़ गए और उनको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच, केंद्र सरकार द्वारा कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) की स्थापना नहीं किए जाने के विरोध में तीन अन्नाद्रमुक सदस्य विधानसभा से बहिर्गमन कर गए। वे विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल किरण बेदी का भाषण शुरू होते ही बहिर्गमन कर गए।

chat bot
आपका साथी