BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी अब इस शख्स पर होगी

अमित शाह ने बनाया है राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 08:58 PM (IST)
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी अब इस शख्स पर होगी
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी अब इस शख्स पर होगी
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की देखरेख पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सांसद विनोद सोनकर तथा महाराष्ट्र के पूर्व सांसद हंसराज गंगाराम अहीर तथा कर्नाटक के विधायक सीटी रवि को सह-चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है और अगले दो महीनों में राज्यों में संगठन चुनाव का काम शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि दिसंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी होगी। राधामोहन की निगरानी में यह कार्य होगा और चुनाव का कार्यक्रम भी तय होगा। गौरतलब है कि पिछली मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राधामोहन पहले संगठन में सदस्यता अभियान के संयोजक भी रह चुके हैं और अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी।

chat bot
आपका साथी