NRC और कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हुए थरूर, जमकर की आलोचना

शशि थरूर ने एनआरसी लिस्ट में 19 लाख लोगों का नाम ना शामिल होने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 08:05 AM (IST)
NRC और कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हुए थरूर, जमकर की आलोचना
NRC और कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हुए थरूर, जमकर की आलोचना

नई दिल्ली,एएनआइ। असम में एनआरसी लिस्ट (NRC list 2019)जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 19 लाख लोगों के नाम नहीं है। लिस्ट जारी होने के बाद स ही लगातार सभी विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अब केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने कहा कि जिन लोगों का भारत के अलावा कोई दूसरा घर नहीं है ऐसे लोगों का नाम आपने लिस्ट में शामिल नहीं किया है। जो पहले सी ही यहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई लोग तो ऐसे है जो 1971 से यहां रह रहे हैं। इनमें से कई लोगों की जमीन, परिवार, करियर, संपत्ति सबकुछ हमारे देश में है और अब एकदम से उन्हें कह दिया गया है कि वह विदेशी हैं। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने जिन लोगों का नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं है उन्हें 120 दिन का समय दिया है। इस दौरान वह सभी अपना पक्ष रख सकते हैं। साथ ही गृह मंत्रालय ने कहा कि ऐसे लोगों को कानूनी मदद दी जाएगी। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने ट्वीट करके दी है। कि राज्य सरकार ने लिस्ट में जिन लोगों का नाम नहीं है उनके लिए उचित व्यवस्था की गई है। 

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कश्मीर को लेकर भी बात सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ​​कश्मीर में जो चल रहा है, वह हमारे लोकतंत्र का द्रोह है। अपने संविधान की आत्मा को विकृत कर दिया है, आप आगे बढ़ गए हैं और राज्य की स्थिति को उसके चुने हुए विधायिका से परामर्श लिए बिना बदल दिया है, जिसे आपने निलंबित कर दिया है।

chat bot
आपका साथी