वीके शशिकला से जुड़ी 1600 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क: इनकम टैक्स सूत्र

वीके शशिकला से जुड़ी 1600 करोड़ की संपत्ति को बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। आयकर विभाग के सूत्र से यह जानकारी मिल रही है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 05:00 PM (IST)
वीके शशिकला से जुड़ी 1600 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क: इनकम टैक्स सूत्र
वीके शशिकला से जुड़ी 1600 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क: इनकम टैक्स सूत्र

नई दिल्‍ली, एएनआइ। वीके शशिकला से जुड़ी 1,600 करोड़ की संपत्ति को बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है। आयकर विभाग के सूत्र से यह जानकारी मिल रही है। आरोप है कि शशिकला ने काल्पनिक नामों का इस्तेमाल कर पुराने नोटों से यह संपत्तियां खरीदी थी।

बता दें कि 2017 में मार्ग ग्रुप, एस 2 और मिलेनियम की संपत्‍तियों पर भी छापेमारी की गयी थी। तब एक आइटी अधिकारी ने बताया था कि शशिकला के रिश्‍तेदारों व बिजनेस पार्टनरों के 187 संपत्‍तियों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन चला। आयकर अधिकारियों द्वारा सर्च ऑपरेशन में 1,430 करोड़ रुपये के कर चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद आयकर विभाग ने पूर्व मुख्‍यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के आवास पर भी छापा मारा था।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 14 फरवरी 2017 को शशिकला को दोषी ठहराए जाने को बरकरार रखा। शीर्ष अदालत ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को चार वर्ष कैद की सजा सुनाई। निचली अदालत ने सितंबर 2014 में उन्हें सजा सुनाई थी, तब अन्नाद्रमुक नेता 21 दिन जेल में रह चुकी हैं। अब उन्हें तीन वर्ष 11 महीने जेल में रहना होगा। वह जेल की सजा काट रही हैं और बीच में कुछ ऐसी भी खबरें सुनने को मिली थीं कि उन्‍हें जेल में विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

chat bot
आपका साथी