अफ्रीकी देशों के सफल दौरे के बाद भारत लौटे राष्‍ट्रपति कोविंद

राष्‍ट्रपति पद को संभालने के बाद रामनाथ कोविंद अपने तीसरे विदेश यात्रा के तहत अफ्रीकी देशों के लिए 7 अप्रैल को रवाना हुए थे।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 13 Apr 2018 11:27 AM (IST) Updated:Fri, 13 Apr 2018 11:27 AM (IST)
अफ्रीकी देशों के सफल दौरे के बाद भारत लौटे राष्‍ट्रपति कोविंद
अफ्रीकी देशों के सफल दौरे के बाद भारत लौटे राष्‍ट्रपति कोविंद

नई दिल्‍ली (एएनआई)। छह दिवसीय अफ्रीकी देशों के सफल दौरे के बाद शुक्रवार को राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्‍नी व देश की प्रथम महिला सविता कोविंद स्‍वदेश लौटे। इक्वेटोरियल गिनी, स्वाजीलैंड और जांबिया के इस दौरे पर राष्‍ट्रपति 7 अप्रैल को रवाना हुए थे। 2017 में रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति का पद संभाला था, इसके बाद से ही उनकी यह तीसरी विदेश यात्रा है।

इस दौरान उन्‍होंने 10 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किया जिसमें से चार-चार इक्‍वेटोरियल गिनी और जांबिया के साथ व दो स्‍वाजीलैंड के साथ। तीनों देशों की ओर से आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत को समर्थन दिया गया है। राष्‍ट्रपति कोविंद ने जोर दिया कि आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार अफ्रीकी देशों को महत्‍व दे रही है।

राष्‍ट्रपति ने गिनी और स्‍वाजीलैंड के संसद को संबोधित किया। उन्‍हें गिनी और स्‍वाजीलैंड में सम्‍मानित भी किया गया।

chat bot
आपका साथी