Maha DurgaAshtami: PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने लोगों को दी शुभकामनाएं, कहा- महागौरी लाए खुशियां

दुर्गाअष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 08:54 AM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 08:54 AM (IST)
Maha DurgaAshtami: PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने लोगों को दी शुभकामनाएं, कहा- महागौरी लाए खुशियां
Maha DurgaAshtami: PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने लोगों को दी शुभकामनाएं, कहा- महागौरी लाए खुशियां

नई दिल्ली,एएनआइ। नवरात्रि में दुर्गाअष्टमी का बड़ा महत्व होता है। रविवार को शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी है। इस शुभ अवसर पर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि दुर्गा अष्टमी  नवरात्रि के 8 वें दिन मनाई जाती है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव: रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भारत और विदेशों में साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। देवी दुर्गा हमारे ऊपर अपनी कृपा बरसाएं और हमारे जीवन को आनंद और समृद्धि से समृद्ध करें।

महागौरी लाए अपके जीवन में खुशियां : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वहीं, दुर्गा अष्टमी की शुभकानमाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आप सभी को महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दुर्गाष्टमी की देवी महागौरी हर किसी के जीवन में खुशियां, सौभाग्य और समृद्धि लाएं। 

बहुत धूमधाम से मनाया जाता है दुर्गा पूजा का उत्सव

गौरतलब है कि नवरात्रि के आठवें दिन को दुर्गा अष्टमी या महा दुर्गाष्टमी कहा जाता है। नौ दिनों के व्रत के बाद अष्टमी के दिन कन्या पूजन का काफी महत्व होता है। इन नौ दिनों तक नौ नक्षत्रों और दुर्गा मां की नौ शक्तियों की पूजा की जाती है पूरे उत्तर भारत में घरों के साथ-साथ तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुर्जा पूजा का उत्सव मनाया जाता है।  

क्यों मनाया जाता है शारदीय नवरात्रि

ऐसी मान्यता है कि शारदीय नवरात्रों की शुरुआत भगवान राम द्वारा की गई थी। कहा जाता है कि भगवान राम नौ दिन का पूजन करने के बाद भगवान राम रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए गए थे। कहा जाता है कि इसी कारण  नौ दिनों तक दुर्गा मां की पूजा के बाद दसमी में रावण का दहन कर दशहरा मनाया जाता है। 

chat bot
आपका साथी