PM Narendra Modi: पीएम मोदी करेंगे देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों को संबोधित, जानें क्या है राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन

PM Narendra Modi दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन का आयोजन आंध्र प्रदेश के तिरुपति में किया जा रहा है। ये सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच श्रम मुद्दों और श्रमिकों के कल्याण से संबंधित मामलों पर तालमेल बनाने में मदद करेगा।

By Mohd FaisalEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 09:41 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 09:41 AM (IST)
PM Narendra Modi: पीएम मोदी करेंगे देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों को संबोधित, जानें क्या है राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन
PM Narendra Modi: पीएम मोदी करेंगे राज्यों के श्रम मंत्री को संबोधित (फोटो एएआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा 25-26 अगस्त को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होगा।

पीएम मोदी करेंगे राज्यों के श्रम मंत्री से बात

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि 25 अगस्त को साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्री शामिल होंगे। पीएमओ ने कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन श्रम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए सहकारी संघवाद की भावना से किया गया है और इससे केंद्र व राज्य सरकारों के बीच बेहतर नीतियों का निर्माण करने तथा श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तालमेल में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी 25 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा 25-26 अगस्त को तिरुपति, आंध्र प्रदेश में होगा।

(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/5uEgu1bmXq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2022

क्या है सम्मेलन का एजेंडा

दरअसल, इस सम्मेलन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को सार्वभौमिक बनाने के लिए चार विषयगत सत्र आयोजित होंगे। जिनमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लाया जा सके। इसके साथ ही राज्य सरकारों द्वारा संचालित ईएसआई अस्पतालों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की स्वास्थ्य से समृद्धि पहल, श्रम संहिता के अहम नियमों का निर्माण और उनके क्रियान्वयन के तौर तरीकों सहित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा होगी।

'श्रमेव जयते @2047' को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

बता दें कि विजन 'श्रमेव जयते @2047' को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, काम में लैंगिक समानता सुनिश्चित करना है। पीएमओ ने जानकारी दी है कि श्रम मंत्रियों के सम्मेलन में महत्वपूर्ण श्रम संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी