भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग पर हुई अहम बैठक

पीएम ने भारत के साथ जापान के रक्षा सहयोग को एक प्रमुख स्तंभ करार दिया है। दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा के साथ हुई बैठक।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 02:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 02:50 PM (IST)
भारत और  जापान के बीच रक्षा सहयोग पर हुई अहम बैठक
भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग पर हुई अहम बैठक

नई दिल्ली (पीटीआइ)। भारत और जापान के बीच संबंध में रक्षा सहयोग सबसे अहम पहलू है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही। पीएम ने भारत के साथ जापान के रक्षा सहयोग को एक प्रमुख स्तंभ करार दिया है। साथ ही उन्होंने, भारत और टोक्यो के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाने की कोशिश का स्वागत किया और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में जापान आने की उम्मीद कर रहे थे।

पीएम मोदी ने कहा है कि आने वाले समय में भारत और जापान के बीच रक्षा संबंध और सुधरेंगे इसलिए मैं भारत जापान के रक्षा संबंधो को सुदृढ़ होने का स्वागत करता हूं। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच विभिन्न रक्षा वार्ता तंत्र को मजबूत करने और भारत और जापान की सशस्त्र बलों के बीच बढ़े हुए संबंधों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग में प्रगति की भी सराहना की।

मोदी ने पिछले साल जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे की सफल भारत यात्रा को याद किया और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में जापान आने की उम्मीद कर रहे थे। इस बीच भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी नई दिल्ली में जापान के रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा के साथ बैठक की।

chat bot
आपका साथी