पीएम मोदी बोले, भारत और जापान के संबंध हिंद-प्रशांत की समृद्धि के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत में शांति समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख हिस्सा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 07:02 PM (IST)
पीएम मोदी बोले, भारत और जापान के संबंध हिंद-प्रशांत की समृद्धि के लिए अहम
पीएम मोदी बोले, भारत और जापान के संबंध हिंद-प्रशांत की समृद्धि के लिए अहम

 नई दिल्ली, प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत का जापान के साथ संबंध हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि और स्थिरता की उसकी दृष्टि का एक प्रमुख हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी ने यह टिप्पणी जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशीमित्सु और रक्षा मंत्री कोनो तारो के साथ एक बैठक के दौरान की।

जापान के दोनों मंत्री भारत-जापान रक्षा एवं विदेश मंत्रियों की वार्ता के पहले संस्करण में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। बैठक में मोदी ने कहा कि भारत-जापान के बीच रिश्तों का सर्वागीण विकास दोनों देशों के लोगों के साथ ही क्षेत्र और विश्व की भलाई के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी ने यह भी कहा कि वे अगले महीने प्रधानमंत्री एबी शिंजो के साथ होने वाली बैठक का इंतजार कर रहे हैं।

तारो ने किया हिंडन अड्डे का दौरा

जापानी रक्षा मंत्री कोनो तारो ने शनिवार को हिंडन स्थित भारतीय वायुसेना अड्डे का दौरा किया। वहां उन्हें भारतीय वायुसेना की संगठनात्मक संरचना और इसकी संचालन क्षमताओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया। जापानी रक्षा मंत्री और उनके साथ आए शिष्टमंडल का स्वागत एयर मार्शल डी चौधरी एवं वायुसेना के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने की। अधिकारियों ने बताया कि जापानी रक्षा मंत्री को वायुसेना की संठनात्मक संरचना और संचालन क्षमताओं का संक्षिप्त विवरण भी दिया गया।

chat bot
आपका साथी