बैस्टिल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि हम फ्रांस के साथ भारत की महत्तवपूर्ण रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हमारे सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 08:47 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 09:32 PM (IST)
बैस्टिल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को दी बधाई
बैस्टिल दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को दी बधाई

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को बैस्टिल दिवस के मौके पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रॉन को बैस्टिल दिवक के मौके पर बहुत सारी बधाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हम फ्रांस के साथ भारत की महत्तवपूर्ण रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हमारे सहयोग का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Felicitations to my dear friend Emmanuel Macron

and the friendly people of France on the occasion of Bastille Day! We are committed to further strengthening India's important strategic partnership with France, and expanding our cooperation: Prime Minister Narendra Modi (file pic) pic.twitter.com/Gj3iBXFwvo

— ANI (@ANI) July 14, 2020

14 जुलाई फ्रांस में बैस्टिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1789 में फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने पेरिस के किनारे पर बैस्टिल सैन्य किले को बंद कर दिया था। इस घटना को फ्रांसीसी क्रांति की चिंगारी माना गया है।बैस्टिल दिवस फ्रांसीसी क्रांति का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। 5 मई 1789 से 9 नवंबर 1799 को हुआ था। इसे 1792 में फ्रांस के संप्रभु राष्ट्र प्रथम गणराज्य के निर्माण के रूप में मनाया जाता है।

मुश्किल घड़ी में दोनों देश एक दूसरे का करते हैं सहयोग

भारक और फ्रांस के रिश्ते बहुत मजबूत हैं। संकट की घड़ी में भारत और फ्रांस एक दूसरे का पूरा सहयोग करते हैं। कोरोना संकट में फ्रांस ने पिछले महीने भारत के कमजोर तबके की मदद के लिए फ्रांस 200 मिलियन यूरो (करीब 1,710 करोड़ रुपये) का रियायती कर्ज दिया था। इसके साथ ही फ्रांस ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए भीषण चक्रवात तूफान एम्फन से प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी रियायती कर्ज दिया था।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवाती तूफान एम्फन के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खुद और अपने देश की नागरिकों की तरफ से संवेदना प्रकट की थी और आपातकाल में एकजुटता का भरोसा दिया था।

chat bot
आपका साथी