अरुणाचल की कमान संभालेंगे पेमा खांडू, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

अरुणाचल प्रदेश में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 29 May 2019 08:49 AM (IST) Updated:Wed, 29 May 2019 08:49 AM (IST)
अरुणाचल की कमान संभालेंगे पेमा खांडू, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
अरुणाचल की कमान संभालेंगे पेमा खांडू, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली, जेएनएन।  देशभर में लोकसभा और कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब शपथग्रहण का सिलसिला शुरू हो गया है। अरुणाचल प्रदेश में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पेमा खांडू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अरुणाचल में भाजपा को जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पेमा खांडू की रही है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा पेमा खांडू को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। पेमा खांडू के अलावा कई मंत्रियों को भी राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले भाजपा के नेता किरन रिजिजू ने ट्वीट कर बताया था कि 29 मई को पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हाल ही में हुए अरुणाचल में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस महज चार और एनपीपी महज पांच सीटें जीत सकी। किरन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद हैं।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी