Parliament Monsoon Session: राज्य सभा और लोकसभा 9 अगस्त तक के लिए स्थागित, जानें- सदन में आज पूरे दिन क्या हुआ

Parliament Monsoon Session Updates आज भी सदन की कार्यवाही बाधित हुई। ताजा अपडेट के मुताबिक राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन में डिक्लोज पेगासस के नारे लगाए गए । दोनोें सदन 9 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थागित हो गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 10:34 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:42 PM (IST)
Parliament Monsoon Session: राज्य सभा और लोकसभा 9 अगस्त तक के लिए स्थागित, जानें- सदन में आज पूरे दिन क्या हुआ
राज्यसभा में विपक्ष का आज भी हंगामा, 'डिक्लोज पेगासस' के लगाए नारे

नई दिल्ली, एएनआइ। पिछले महीने शुरू हुए मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा हर दिन के साथ बढ़ रहा है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार- बार बाधित होती रही है। ऐसा ही हाल शुक्रवार को भी होता नजर आया। पेगासस, कृर्षि कानून समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते आज भी कई बार लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। वहीं, शोर-शराबे के बीच कई बिल भी पास किए गए। इसमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल 2021 (Central Universities (Amendment) Bill, 2021) शामिल है। फिलहाल ससद के दोनों सदन 9 अगस्त, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थागित हो गए हैं। जानें आज पूरे दिन क्या हुआ।

Parliament Monsoon Session Updates

- लोकसभा में टैक्सेशन लॉ अमेंडमेंट बिल पास होने के सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद यह सदन भी 9 अगस्त, सुबह 11 बजे तक लिए स्थागित कर दिया है।

Monsoon Session of Parliament | Lok Sabha adjourned till 11am on 9th August

— ANI (@ANI) August 6, 2021

- वहीं लोकसभा में आज टैक्सेशन लॉ अमेंडमेंट संशोधन बिल 20219 (Taxation Laws (Amendment) Bill, 2021) पास हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बिल पेश करते हुए कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए कि हम कर के पूर्वव्यापी आवेदन (retrospective application of tax) में विश्वास नहीं करते हैं, हम इस संशोधन इसे पूरा कर रहे हैं। 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल 2021 लोकसभा में पास

इसके अलावा लोकसभा में आज का सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल 2021 (Central Universities (Amendment) Bill, 2021) पास हो गया। न्यूज पीटीआई के हवाले से पुष्टि हुई है।

Finance Minister Nirmala Sitharaman speaking in Lok Sabha on the Taxation Laws (Amendment) Bill 2021

Keeping up the commitment of BJP that we don't believe in the retrospective application of tax, we are fulfilling that word by bringing this amendment, says FM Sitharaman pic.twitter.com/SdAQYIVp8W

— ANI (@ANI) August 6, 2021

- विपक्ष के हंगामे के साथ ही 11 बजे के आस-पास लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थागित कर दी गई थी। इसके बाद ही पेगासस पर लगातार हो रहे शोर- शराबे के बीच राज्यसभा को 9 अगस्त, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है।

Ruckus by Opposition MPs in Rajya Sabha and Lok Sabha during the ongoing Monsoon Session of the Parliament pic.twitter.com/6UXvihXhSl

— ANI (@ANI) August 6, 2021

-आज यानी 6 अगस्त को भी राज्य सभा ने पेगासस के मुद्दे पर हंगामा किया। विपक्ष द्वारा सदन में 'डिक्लोज पेगासस' के भी नारे लगाए गए। बता दें कि लगातार विपक्ष इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है।

Monsoon Session | Opposition MPs in Rajya Sabha stream into the well of House over 'Pegasus Project' media report, raise slogans of 'Disclose Pegasus' pic.twitter.com/5QQ0Dkqyo6

— ANI (@ANI) August 6, 2021

-कृषि कानून को लेकर आज विपक्ष जंतर-मतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकटुज होगा और इसमें उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। राज्य सभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां आज संसद में मिलेगी।

To support farmers' demand for repeal of farm laws, all opposition parties will go to Jantar Mantar today, Rahul Gandhi will also join in. Opposition parties floor leaders will meet today in Parliament: Mallikarjun Kharge, LoP, Rajya Sabha pic.twitter.com/rv2WMG83Dd

— ANI (@ANI) August 6, 2021

इसके साथ ही आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता संसद की शेष अवधि के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए मिले।

Congress leader Rahul Gandhi and other Opposition leaders meet to discuss over strategy for the remaining period of Parliament. pic.twitter.com/xJIMPlCMvy
— ANI (@ANI) August 6, 2021

जानें गुरुवार को सदन में क्या हुआ- ये बिल हुए पास

गुरुवार यानी पांच अगस्त 2021 को भी संसद में हंगामा ही रहा। हालांकि, हंगामे और नारेबाजी के बीच राज्यसभा से अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पारित हो गया। ये विधेयक लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु क्वालिटी प्रबंध आयोग विधेयक, 2021 राज्यसभा से पास हो गया है।

chat bot
आपका साथी