Presidential Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व उपराष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू; राष्ट्रपति पद के लिए कल भरेंगी नामांकन

NDA Presidential candidate Droupadi Murmu राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। शुक्रवार को मुर्मू अपना नामांकन भरेंगी। मुर्मू ओडिशा की पूर्व मंत्री हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2022 01:07 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2022 05:43 PM (IST)
Presidential Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व उपराष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू; राष्ट्रपति पद के लिए कल भरेंगी नामांकन
दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति पद के लिए कल भरेंगी अपना नामांकन

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह से भी  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की। 24 जून, शुक्रवार को वो अपना नामांकन भरेंगी। आज (गुरुवार) ही मुर्मू  दिल्ली आईं हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Met Smt. Droupadi Murmu Ji. Her Presidential nomination has been appreciated across India by all sections of society. Her understanding of grassroots problems and vision for India’s development is outstanding. pic.twitter.com/4WB2LO6pu9— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2022

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu. She will file her nomination tomorrow, June 24th.

(Source: PMO) pic.twitter.com/FuiHbNEBbf

— ANI (@ANI) June 23, 2022

विपक्ष ने इस पद के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है और चुनाव परिणाम की घोषणा 21 जुलाई तक हो जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के विभिन्न वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद होंगे।

मुर्मू के पक्ष में बीजद व  मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस

मुर्मू ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'थोड़ी देर पहले ही नई दिल्ली पहुंची, 24 जून को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराउंगी। करोड़ों भारतीयों से अपने लिए दुआएं मांग रहीं हूं। जय महाप्रभु जगन्नाथ देव।' भाजपा समर्थित मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। MDA को समर्थन देने के कारण निलंबित पांच कांग्रेसी विधायक भी मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे।

Koo App

NDA’s Presidential candidate Droupadi Murmu arrives in Delhi. She will file her nomination tomorrow on June 24. (Video-ANI)

View attached media content - Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 23 June 2022

ओडिशा की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं मुर्मू 

उल्लेखनीय है कि मुर्मू ओडिशा की पूर्व मंत्री हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के लिए राह और आसान हो गई है।

#WATCH | NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu arrived in Delhi ahead of the filing of her nomination tomorrow, 24th June. She was received by BJP leaders at the airport. pic.twitter.com/2SUK6CbuM0

— ANI (@ANI) June 23, 2022
chat bot
आपका साथी