आपराधिक मानहानि मामले में एमजे अकबर की कोर्ट में पेशी

एमजे अकबर पर प्रिया रमानी ने मी टू अभियान के तहत यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया था जिसे गलत बता अकबर ने रमानी पर मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 11:08 AM (IST)
आपराधिक मानहानि मामले में एमजे अकबर की कोर्ट में पेशी
आपराधिक मानहानि मामले में एमजे अकबर की कोर्ट में पेशी

नई दिल्‍ली, एएनआइ। आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के लिए सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। इसके पहले एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट समर विशाल के समक्ष पेश अकबर ने रमानी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया था।

4 मई को हुई सुनवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अकबर ने अपना बयान दर्ज कराया था। एक अखबार में रमानी की नियुक्‍ति को लेकर उनकी वकील रिबेका जॉन ने अकबर से पूछताछ की थी। बता दें कि एमजे अकबर के साथ करीब 20 साल पहले काम कर चुकीं प्रिया रमानी ने ट्विटर पर मी टू अभियान के तहत उन पर यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके बाद अन्य महिलाओं ने भी ट्विटर पर ही अकबर पर ऐसे आरोप लगाए थे। अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था।

पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में पिछले साल अक्टूबर में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था। रमानी पर आरोप लगाया कि एमजे अकबर की छवि खराब करने के लिए झूठी कहानी प्रसारित की गई। उनके खिलाफ झूठी कहानियों की श्रृंखला एक एजेंडे की पूर्ति के लिए प्रसारित की गई। इससे न सिर्फ उनकी पारिवारिक बल्कि राजनीतिक छवि पर भी बुरा असर पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी