'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत धौनी से मिले अमित शाह, पीयूष गोयल भी रहे मौजूद

'सम्पर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Aug 2018 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Aug 2018 09:10 PM (IST)
'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत धौनी से मिले अमित शाह, पीयूष गोयल भी रहे मौजूद
'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत धौनी से मिले अमित शाह, पीयूष गोयल भी रहे मौजूद

नई दिल्ली [जेएनएन]। 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 'सम्पर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात की। ये मुलाकात शाम 7:00 बजे दिल्ली के वसंत विहार में हुई। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

लता मंगेशकर से की मुलाकात 

बता दें कि भाजपा सरकार ने अपने चार साल पूरे होने 'सम्पर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भाजपा नेता मशहूर हस्तियों से मिलकर सरकार की ओर से किए गए कामों का ब्योरा देकर समर्थन मांगते हैं। इससे पहले अमित शाह ने इसी अभियान के तहत 22 जुलाई को मशहूर गायिका लता मंगेशकर से उनके घर पर मुलाकात की थी।

इन हस्तियों से मिल चुके हैं शाह 

13 जुलाई को अमित शाह ने पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत हैदराबाद में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि अमित शाह 'सम्पर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत पूर्व थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, योगगुरु बाबा रामदेव और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से भी मुलाकात कर भाजपा के लिए समर्थन की चुके हैं।

क्या है 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के बड़े नेता देशभर के नेताओं, मशहूर हस्तियों और अपने इलाके में लोगों से मुलाकात कर केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बता रहे हैं और पार्टी के लिए समर्थन की मांग कर रहे हैं। इसके तहत भाजपा के लगभग 4000 नेता और कार्यकर्ता करीब 1 लाख लोगों से मुलाकात कर समर्थन की अपील कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी