Anti Satellite Missile: शाह ने कहा - निर्णायक नेतृत्व मजबूत देश का निर्माण करता है

शाह ने ट्वीट किया यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। मैं मिशन शक्ति में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 10:13 PM (IST)
Anti Satellite Missile: शाह ने कहा - निर्णायक नेतृत्व मजबूत देश का निर्माण करता है
Anti Satellite Missile: शाह ने कहा - निर्णायक नेतृत्व मजबूत देश का निर्माण करता है

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि निर्णायक नेतृत्व मजबूत देश का निर्माण करता है।उन्होंने 'मिशन शक्ति' में शामिल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष में शक्ति संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया है।

ट्वीट कर कहा गर्व का क्षण
शाह ने ट्वीट किया, 'यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। मैं मिशन शक्ति में शामिल सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि भारत अपने लोगों के हितों एवं सभी मोर्चे पर सुरक्षा मजबूत कर रहा है।'

राजनाथ सिंह ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
मिशन शक्ति की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित इस एंटी सैटेलाइट मिसाइल से न केवल भारत की सुरक्षा क्षमता बढ़ी है, बल्कि अब हमारा देश अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा स्पेस पावर बन गया है।'

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, 'मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ और इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। भारत को मिली यह सफलता हमारे देश के वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति और उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम है।'

chat bot
आपका साथी