पंजाब में भाजपा को क्यों मिली करारी हार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताई बड़ी वजह

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रति प्रो इनकंबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक सीटे जीतने वाली है। असम के लोगों ने देखा है कि इसके पहले की सरकार में क्या हो रहा था।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 10:56 PM (IST)
पंजाब में भाजपा को क्यों मिली करारी हार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताई बड़ी वजह
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ। पंजाब नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उन नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना अनुचित है। हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन हमने इस बार अलग से चुनाव लड़ा है, जिससे वहां पार्टी को चुनाव के दौरान नुकसान हुआ है।

It is inappropriate to link the result of municipal corporation polls in Punjab with farmers' agitation. We were weak in Punjab and used to fight polls in alliance with Akali Dal. But we fought separately this time, which caused losses to us: Union Agriculture Minister NS Tomar pic.twitter.com/zTZD1yqQTc— ANI (@ANI) February 18, 2021

आंदोलन कर रहे किसानों से बात करना चाहती है सरकार : तोमर

इसके साथ ही  केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों से अब भी बात करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में कह चुके हैं कि सरकार तीनों कानूनों पर बिंदुवार बात करना चाहती है। उन्होंने कहा, हम लगातार आंदोलनकारी किसानों के संपर्क में हैं। भारत सरकार कृषि कानूनों पर उनके साथ बात करने के लिए तैयार है। तोमर ने हालांकि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कब फिर से शुरू होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में कृषक समुदाय के कल्याण के लिए कई योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है।

असम में इस बार फिर जीतने वाली है भाजपा: कृषि मंत्री

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रति प्रो इनकंबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक सीटे जीतने वाली है। असम के लोगों ने देखा है कि इसके पहले की सरकार में क्या हो रहा था। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास कोसों दूर था, कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। एंटी- इनकंबेंसी के बजाय असम में प्रो-इनकंबेंसी देखी जा रही है। यह भाजपा के लिए बहुत अच्छा संकेत है और मुझे उम्मीद है कि भाजपा फिर से सरकार बनाने में सफल होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम ने इन 5 वर्षों में जनता की जो सेवा की है। असम में शांति और कानून व्यवस्था की स्थापना की है। उन्होंने विकास को नए आयाम से जोड़ा है।

बता दें कि पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव 2021 में कांग्रेस को राज्‍य भर में भारी जीत मिली है। बठिंडा, कपूरथला सहित कई जगहों पर उसने अन्‍य दलों का लगभग सफाया कर दिया है। अधिकतर जिलों में तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने कई नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों पर कब्‍जा किया है।

chat bot
आपका साथी