20 सूत्रीय समिति बनने से नाराज मुस्लिम समाज, कांग्रेस ने भी जताई नाराजगी

Chatra News बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी नहीं मिलने उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि औरंगजेब आलम ने मंत्री पर अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। राजद विधायक अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात किया है।

By Madhukar KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 03:58 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 03:58 PM (IST)
20 सूत्रीय समिति बनने से नाराज मुस्लिम समाज, कांग्रेस ने भी जताई नाराजगी
20 सूत्रीय समिति बनने से नाराज मुस्लिम समाज, कांग्रेस ने भी जताई नाराजगी

चतरा, जागरण संवाददाता। स्थानीय राजद विधायक सह श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोगता से अल्पसंख्यक वर्ग खासे नाराज है। मंत्री के कृत्यों को लेकर मुस्लिम बुद्धिजीवी अभी से ही उनके खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

उचित भागिदारी नहीं मिलने से नाराजगी

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी नहीं मिलने उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि औरंगजेब आलम ने मंत्री पर अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा है, राजद विधायक अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात किया है। बीस सूत्री के गठन में समाज के लोगों की भारी उपेक्षा की है। बारह प्रखंडों में किसी एक प्रखंड का अध्यक्ष मुस्लिम को नहीं बनाया है। जबकि यादव समाज से आठ, दो भोगता और एक पासवान व एक भूमिहार समाज को प्रतिनिधित्व दिया है।

कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की

जिला उपाध्यक्ष का पद भी यादव समाज को दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सौ के सौ प्रतिशत अल्पसंख्यक राजद को वोट करते हैं। लेकिन जब हिस्सेदारी की बात आती है, तो उन्हें नजर अंदाज कर दिया जाता है। इसका खामियाजा मंत्री को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मो. अली ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अली ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से ही सत्यानंद भोगता पक्षपात की नीति अपनाए हुए हैं। मंत्री का यह व्यवहार निंदनीय है।

chat bot
आपका साथी