प्रज्ञा ठाकुर मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर बोलीं- संन्यासियों का लगा था श्राप

मुंबई हमले में शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। एटीएस चीफ के कर्म ठीक नहीं थे इसलिए उन्हें संन्यासियों का श्राप लगा था।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:56 AM (IST)
प्रज्ञा ठाकुर मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर बोलीं- संन्यासियों का लगा था श्राप
प्रज्ञा ठाकुर मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर बोलीं- संन्यासियों का लगा था श्राप

नई दिल्ली, एएनआइ। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने सनसनीखेज बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा था। उन्होंने कहा, ' मैंने कहा तेरा (मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे) सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगा है, जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में इसको आतंकवादियों ने मारा और उसका अंत हो गया।' 

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ऊपर प्रताड़ना के कई आरोप लगाए। भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि एटीएस मुझे 10 अक्टूबर 2008 को सूरत से मुंबई लेकर गई थी। मुंबई में एटीएस ने 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा हुआ था। बंधक बनाए जाने के दौरान पुरुष एटीएस कर्मियों ने बहुत प्रताड़ित किया। प्रताड़ित करने का श्राप पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लगा था। मेरे जेल जाने के 45 दिन बाद ही करकरे मुंबई आतंकी हमले में अंत हो गया।

#WATCH Pragya Singh Thakur:Maine kaha tera (Mumbai ATS chief late Hemant Karkare) sarvanash hoga.Theek sava mahine mein sutak lagta hai. Jis din main gayi thi us din iske sutak lag gaya tha.Aur theek sava mahine mein jis din atankwadiyon ne isko maara, us din uska anth hua (18.4) pic.twitter.com/COqhEW2Bnc

— ANI (@ANI) April 19, 2019

गौरतलब है कि मालेगांव ब्लास्ट केस से जमानत मिलने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस और एटीएस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था, कि कांग्रेस ने उन्हें पूरी तरह से खत्म करना चाह रही थी।

बात दें कि मालेगांव ब्लास्ट केस की जांच हेमंत करकरे कर रहे थे। इस केस में हेमंत करकरे की चार्जशीट पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। 2008 में हुए 26/11 मुंबई आंतकी हमले में 166 लोग मारे गए थे। आंतकियों से मुकाबला करते हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे समेत कुल 17 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
 

chat bot
आपका साथी