त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री का विवादित बयान, कहा- अपने दिमाग की जांच कराएं ममता

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री ने विवादित बयान दिया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 10:44 AM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 05:01 PM (IST)
त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री का विवादित बयान, कहा- अपने दिमाग की जांच कराएं ममता
त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री का विवादित बयान, कहा- अपने दिमाग की जांच कराएं ममता

अगरतला (एएनआई)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिप्लब कुमार देब ने ममता बनर्जी को मंदिर जाने और अस्‍पताल जाकर दिमाग का जांच कराने की सलाह दी है। सीएम बिप्‍लब का यह गुस्‍सा ममता बनर्जी के उस इंटरव्‍यू के बाद निकला है जिसमें बनर्जी ने त्रिपुरा में भाजपा की जीत को नगरपालिका चुनावों में जीत जैसा बताया था।

बिप्लब कुमार देब ने कहा, ममता के बयान से लगता है कि वह निराश है औऱ उन्हें हमसे जलन हो रही है। संविधान सभी राज्यों के साथ एक समान बर्ताव करता है, भले ही कुछ राज्य आकार में बड़े हों। उन्होंने कहा कि, अगर मैं छह फीट तीन इंच का हूं और कोई पांच फीट का ही है तो क्या वह इंसान नहीं है। ममता बनर्जी को पहले मंदिर जाना चाहिए। फिर किसी अस्पताल में दिमाग की जांच करानी चाहिए। इससे पहले मंगलवार को एक साक्षात्‍कार के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि वह त्रिपुरा में जीत का भाजपा को श्रेय नहीं देंगी।

तृणमूल के वरिष्ठ नेता पार्था चटर्जी ने बिप्लब कुमार देब के बयान को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कह देता है। अगर आप ममता बनर्जी पर हमला करते हैं तो अखबारों के पहले पन्ने पर जगह मिलती है न्यूज बनती है। गौरतलब है कि त्रिपुरा में जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कहा था कि त्रिपुरा की ही तरह पश्चिम बंगाल के लोगों को भी बदलाव लाना चाहिए।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा-इंडिजीनस पीपुल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आइपीएफटी) के गठबंधन ने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआइ) को हरा दिया। 

chat bot
आपका साथी