भाजपा का 'बेंगलुरु बचाओ' मार्च शुरू, जावड़ेकर, अनंत कुमार और सदानंद गौड़ा मौजूद

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता बेंगलुरु के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाएंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 02 Mar 2018 01:37 PM (IST) Updated:Fri, 02 Mar 2018 03:01 PM (IST)
भाजपा का 'बेंगलुरु बचाओ' मार्च शुरू, जावड़ेकर, अनंत कुमार और सदानंद गौड़ा मौजूद
भाजपा का 'बेंगलुरु बचाओ' मार्च शुरू, जावड़ेकर, अनंत कुमार और सदानंद गौड़ा मौजूद

बेंगलुरु(एजेंसी)। कर्नाटक में अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार से 'बेंगलुरु बचाओ' पदयात्रा शुरू  किया। बेंगलुरु में पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अनंत कुमार और सदानंद गौड़ा हैं मौजूद है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता बेंगलुरु के सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाएंगे। वे लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

राज्य भाजपा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 14 दिनों की यात्रा के दौरान जनता से बेंगलुरु को कांग्रेस की कुशासन से मुक्त कराने का अनुरोध किया जाएगा। इस बीच, भाजपा के इस एलान से नाराज मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भाजपा पर सत्ता में रहते हुए बेंगलुरु को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लुटेरे यदि पदयात्रा करने वाले हैं, तो इसकी जरूरत ही क्या है? उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा ने पूरे राज्य में 85 दिनों की परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया था।

chat bot
आपका साथी