Vice President Election: नए उपराष्ट्रपति के रूप में कल चुने जाएंगे जगदीप धनखड़, अकेले भाजपा के पास हैं जरूरी बहुमत से ज्यादा वोट

Vice President Election राजग में भाजपा को सहयोगी दलों के साथ साथ टीडीपी बीजू जनता दल बसपा जैसे दलों ने भी समर्थन की घोषणा कर दी है। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के मतदान से गैर हाजिर रहने के फैसले के बाद मारग्रेट की हार का अंतर और बढ़ जाएगा।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 07:38 PM (IST)
Vice President Election: नए उपराष्ट्रपति के रूप में कल चुने जाएंगे जगदीप धनखड़, अकेले भाजपा के पास हैं जरूरी बहुमत से ज्यादा वोट
संसद भवन के हाल में नए उपराष्ट्रपति के लिए होगा मतदान

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नए उप राष्ट्रपति के रूप में शनिवार को जगदीप धनखड़ का चयन होना तय है। लेकिन रोचकता इस बात की रहेगी कि क्या राष्ट्रपति चुनाव की तर्ज पर ही इस बार भी राजग उम्मीदवार धनखड़ को क्रास वो¨टग से विपक्षी दलों के भी कुछ वोट मिलेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को 17 विपक्षी सांसदों और सवा सौ से ज्यादा विधायकों के वोट क्रास वोटिग से मिले थे।

शनिवार की सुबह संसद भवन के एक हाल में नए उप राष्ट्रपति के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा के बीच होने इस चुनाव में संशय की कोई स्थिति नहीं है क्योंकि दोनों सदनों में मौजूदा आंकड़ों के अनुसार बहुमत के लिए 388 वोट की जरूरत होती है और अकेले भाजपा के पास ही दोनों सदनों के सदस्यों को मिलाकर संख्या 390 के ऊपर है। राजग में भाजपा को सहयोगी दलों के साथ-साथ तेदेपा, बीजद, बसपा, अन्नाद्रमुक व शिवसेना जैसे दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। इन सबके समर्थन से राजग उम्मीदवार धनखड़ को 515 वोट से भी अधिक मिलने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के मतदान से गैरहाजिर रहने के फैसले के बाद 80 वर्षीय मार्गरेट की हार का अंतर और बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि अल्वा को 200 से अधिक वोट मिल सकते हैं। यह देखना भी रोचक होगा कि इस चुनाव में किस हद तक क्रास वोटिंग होती है।

शनिवार शाम तक आ जाएंगे परिणाम

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उप राष्ट्रपति चुनाव भी गुप्त मतदान से होता है और व्हिप का नियम लागू नहीं होता। इसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट करते हैं और सभी मतों का मूल्य भी एक ही होता है। यानी साधारण बहुमत से ही फैसला हो जाता है। शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होने के बाद शाम सात बजे तक परिणामों की घोषणा हो जाएगी। रिटर्निंग अफसर नए उप राष्ट्रपति के नाम की घोषणा करेगा। वर्तमान उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।

chat bot
आपका साथी