लॉकडाउन में घरेलू हिंसा बढ़ने की बात को स्मृति इरानी ने किया खारिज

घरेलू हिंसा बढ़ने व पीड़ित महिलाओं के पुलिस तक पहुंचने में असफल होने की बात से केंद्रीय मंत्री ने इनकार कर दिया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 12:42 PM (IST)
लॉकडाउन में घरेलू हिंसा बढ़ने की बात को स्मृति इरानी ने किया खारिज
लॉकडाउन में घरेलू हिंसा बढ़ने की बात को स्मृति इरानी ने किया खारिज

नई दिल्ली, प्रेट्र। नॉवेल कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी के दावे को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) ने  खारिज कर दिया। 

इस मामले में पूछे गए केंद्रीय मंत्री से पूछा गया था कि लॉकडाउन के कारण घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं और महिलाएं इसके खिलाफ मामला दर्ज  कराने में सक्षम नहीं हैं। इसके जवाब में स्मृति इरानी ने कहा, 'यह गलत है। प्रत्येक राज्य में पुलिस कार्यरत है। हर राज्य के प्रत्येक जिले में एक स्टॉप क्राइसिस सेंटर है।' उन्होंने आगे कहा,'मैं उन महिलाओं के नाम और पहचान नहीं जाहिर करूंगी जिन्हें हमने बचाया है। हर राज्य और जिले में उन पीड़ितों के राहत पुनर्वास  का विवरण मौजूद है।' 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ने पर चिंता जताई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ने पर चिंता जताई थी। आयोग का कहना है कि लॉकडाउन की पूरी अवधि में उन्हें इमेल के जरिए शिकायतें मिली। लॉकडाउन के दौरान 23 से 31 मार्च के दौरान घरेलू हिंसा की शिकायतें बढ़कर 257 हो गईं। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, ' कुछ एनजीओ द्वारा डर फैलाया जा रहा है कि घर में रहने वाली अस्सी फीसद महिलाएं शोषण का शिकार हो रहीं हैं उन्हें पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर में हर पुरुष और महिला के वाकये ऐसे नहीं है। प्रत्येक पुरुष महिला को नहीं पीट रहा है।  उन्होंने आगे बताया, ' लॉकडाउन के दौरान हमारी पुलिस सक्रिय थी और हमारे समस्या निवारण केंद्र भी कार्यरत थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'रेस्क्यू व रिहैबिलेशन की सुविधाएं महिलाओं के साथ बच्चों को भी उपलब्ध थीं। उनके अनुसार, केंद्र के नंबर के साथ तमाम  राज्यों में 35 हेल्पलाइन नंबर हैं जो लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह सक्रिय थे।  रविवार रात को टाइ टॉक (TiE talk) इवेंट में वे वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए शामिल हुई थी। 

chat bot
आपका साथी