Independence Day 2019: पीएम मोदी के साफे ने फिर बटोरीं सुर्खियां, ऐसे बदलता रहा हर बार

Independence Day 2019 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह पीएम मोदी का लगातार छठवीं बार संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी पीएम का साफा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 15 Aug 2019 09:53 AM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 11:15 AM (IST)
Independence Day 2019: पीएम मोदी के साफे ने फिर बटोरीं सुर्खियां, ऐसे बदलता रहा हर बार
Independence Day 2019: पीएम मोदी के साफे ने फिर बटोरीं सुर्खियां, ऐसे बदलता रहा हर बार

नई दिल्ली, एएनआइ। देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह पीएम मोदी का लगातार छठवीं बार संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी पीएम का साफा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पीएम मोदी हर साल अपने साफा को लेकर कुछ न कुछ नया करते हैं। साल 2014 से लेकर अभी तक हर वे एक नए किस्म की साफा में नजर आते हैं। आइए जानते हैं कि वे कब किस साफे में नजर आएं।   

साल 2019
पीएम मोदी इस साल सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। साथ ही कई रंगों से बना हुआ साफा बांधा था, जो उनके घुटनों तक आ रहा था। इसमें हरा, पीला और लाल रंग की पट्टियां बनी हुईं थीं।  

साल 2018
साल 2018 में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भगवा रंग का साफा पहना था।  इस साफे का पिछला हिस्सा उनके टखने तक था। जिसकी किनारी लाल बंधेज की थी। केसरिया रंग त्याग और साहस का प्रतीक है। इसके साथ वे चुड़ीदार पैजामे और फुल बांह का कर्ता पहने हुए थे। 

साल 2017
पीएम मोदी ने साल 2017 में 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीले और लाल रंग का साफा पहना था, जिसके चारों ओर क्रिस-पार सुनहरी रेखाएं थीं। यह साफा प्रधानमंत्री के घुटने तक लंबा था। इस साल वे अपने ट्रेडमार्क बेज रंग के हाफ बांह के बंदगले कुर्ता में नजर आए।

साल 2016 
इस वर्ष प्रधानमंत्री ने गजकेसरी रंग का साफा बांधा था। यह साफा सफेद, लाल, गुलाबी, पीले और लाल रंग की पट्टियों से मिलकर बना था। यह साफा जोधपुर का फेमस गजशाही साफा है। इस साल वे सफेद रंग के चेकदार कुर्ता पहने हुए थे। 

साल 2015
इस साफे का रंग पीला था। यह लाल और गहरे हरे रंग में कुछ के साथ एक ही रंग के विभिन्न छाया में criss- पार लाइनों के साथ कवर किया गया था। इस दौरान वे मोदी जैकेट और कुर्ता में नजर आए। 

साल 2014
साल 2014 में यह पहला अवसर था जब पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। इस दौरान वे जोधपुर की बंधेज साफे में नजर आए। साफे का किनारा हरा और लाल रंग का था। इस दिन उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था।  

chat bot
आपका साथी