PM Principal Secretary: IFS विवेक कुमार बने पीएम मोदी के निजी सचिव

आईएफएस विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव पीएम कार्यालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह और प्रशासनिक अधिकारी होता है। प्रमुख सचिव का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय विदेश सेवा से किया जाता है।

By Amit SinghEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 08:37 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 08:37 PM (IST)
PM Principal Secretary: IFS विवेक कुमार बने पीएम मोदी के निजी सचिव
विवेक कुमार 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी पीएम मोदी के प्रमुख सचिव नियुक्त

नई दिल्ली, एएनआई। आईएफएस विवेक कुमार को शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (पीएस) के रूप में नियुक्त किया गया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को विवेक कुमार को पीएम मोदी का पीएस नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पीएमओ के आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विवेक कुमार, आईएफएस (2004) को प्रधान मंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव स्तर पर प्रधान मंत्री के रूप में पीएस के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को पे मैट्रिक्स के स्तर 14 पर वेतन के साथ मंजूरी दे दी है।

Vivek Kumar, IFS appointed as PS to Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/nlEpS5ejYN— ANI (@ANI) May 21, 2022

साल 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी विवेक कुमार वर्तमान में प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) के निदेशक हैं। भारतीय प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव पीएम कार्यालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह और प्रशासनिक अधिकारी होता है। प्रमुख सचिव का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय विदेश सेवा से किया जाता है।

समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को आईएफएस विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निजी सचिव (Private Secretary, PS) के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। जारी आदेश में कहा गया है कि समिति ने विवेक कुमार को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के स्तर पर प्रधानमंत्री के पीएस के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को पे मैट्रिक्स स्तर 14 के साथ मंजूरी दी है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव का चयन भारतीय विदेश सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया जाता है। प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह और प्रशासनिक अधिकारी होता है। विवेक कुमार (Vivek Kumar) 2014 में ही प्रधानमंत्री कार्यालय से बतौर डिप्टी सेक्रेटरी जुड़े थे। विवेक कुमार (Vivek Kumar) 2013-14 तक विदेश मंत्रालय में सेवारत रहे हैं।

chat bot
आपका साथी