मानव मिशन 'गगनयान' के लिए इसरो का 'ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर' खुला

इस साल गगनयान इसरो के लिए सर्वाधिक अहमियत रखता है। दिसंबर, 2020 में पहला मानवरहित मिशन और जुलाई 2021 में दूसरा अभियान भेजा जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 10:16 PM (IST)
मानव मिशन 'गगनयान' के लिए इसरो का 'ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर' खुला
मानव मिशन 'गगनयान' के लिए इसरो का 'ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर' खुला

बेंगलुरु, प्रेट्र। इसरो ने अंतरिक्ष में अपने पहले मानव मिशन 'गगनयान' के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते इसरो ने बुधवार को ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर का उद्घाटन किया है। मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की कर्मभूमि बनने वाला यह केंद्र 2021 के अंत तक अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन भेज देगा। इसमें एक महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल होगी।

इस साल गगनयान इसरो के लिए सर्वाधिक अहमियत रखता है। दिसंबर, 2020 में पहला मानवरहित मिशन और जुलाई 2021 में दूसरा अभियान भेजा जाएगा। जब यह मिशन पूरे हो जाएंगे तभी दिसंबर, 2021 में भारत का पहला मानव मिशन भेजा जाएगा।

इसरो की वेबसाइट के अनुसार बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय परिसर में 'ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर' (एचएसएफसी) का उद्घाटन किया गया। इसरो के पूर्व अध्यक्ष के.कस्तूरीरंगन ने इसरो के अध्यक्ष के.सिवन की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया है। इस मौके पर इसरो के अन्य केंद्रों के निदेशक और अन्य हस्तियां भी मौजूद थी।

ध्यान रहे एचएसएफसी की जिम्मेदारी गगनयान प्रोजेक्ट को लागू करने की होगी। वह इसरो के मौजूदा सेंटरों की भी मदद लेगा। एचएसएफसी के संस्थापक निदेशक एस.उन्नीकृष्णन नायर हैं, जबकि आर.हट्टन गगनयान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए 9,023 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

chat bot
आपका साथी