Chhattisgarh Politics: दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- अब ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर नहीं होगी वार्ता

छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष के बीच दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अब वे ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कोई चर्चा नहीं करेंगे। शुभचिंतकों ने दी है विवाद से बचने की सलाह।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:03 PM (IST)
Chhattisgarh Politics: दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- अब ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर नहीं होगी वार्ता
शुभचिंतकों ने दी है विवाद से बचने की सलाह

रायपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष के बीच दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अब वे ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर कोई चर्चा नहीं करेंगे। इस मामले में जितनी चर्चा होनी थी हो गई है। इस मुद्दे पर बोलने के लिए अब कुछ बचा नहीं है, इसलिए इस पर कोई बात नहीं होगी।

सिंहदेव ने कहा- दिल्ली में कांग्रेस के किसी नेता से नहीं हुई चर्चा

सिंहदेव ने साफ किया कि वह दिल्ली में परिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दिल्ली में कांग्रेस के किसी नेता से कोई चर्चा नहीं हुई।

शुभचिंतकों ने दी है विवाद से बचने की सलाह : सिंहदेव

उन्होंने कहा कि मेरे शुभचिंतकों ने मुझे सचेत रहने के लिए कहा है, ताकि कोई विवाद की स्थिति न हो। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि सिंहदेव सोमवार को विभागीय बैठक ले रहे थे। इसी दौरान फोन आने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। इसके बाद प्रदेश में फिर कयासों का दौर शुरू हो गया।

सिंहदेव ने कहा- मैं किसी से नाराज नहीं

सिंहदेव ने साफ किया कि वह न तो किसी से नाराज हैं और न ही दिल्ली में किसी बड़े नेता से मुलाकात हुई है। दिल्ली में किसी बड़े नेता से फोन पर भी कोई भी चर्चा नहीं हुई है।

भाजपा के चिंतन शिविर पर सिंहदेव ने कहा- सभी राजनीतिक दल ऐसे शिविर आयोजित करती हैं

बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर पर सिंहदेव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल ऐसे शिविर आयोजित करती हैं। पहले भाजपा ने राजधानी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया। अब वे संभागवार सम्मेलन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी