Goa Sanquelim Assembly Result 2022: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 666 वोटों से हराया

Goa Sanquelim Assembly Election 2022 चुनाव आयोग के अनुसार सांकेलिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 12250 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को 11584 वोट मिले हैं। प्रमोद सावंत ने 666 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Thu, 10 Mar 2022 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 10 Mar 2022 05:36 PM (IST)
Goa Sanquelim Assembly Result 2022: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दर्ज की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 666 वोटों से हराया
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की फाइल फोटो

पणजी, एजेंसियां। गोवा में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। 40 विधानसभा क्षेत्रों वाले गोवा में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं। उनमें से एक प्रमुख सांकेलिम विधानसभा (Sanquelim Assembly) है। इस विधानसभा क्षेत्र से गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भाजपा से उम्मीदवार रहे। इनके सामने कांग्रेस ने धर्मेश सगलानी खड़ा को किया, जो कि चुनाव हार गए हैं।

प्रमोद सावंत ने दर्ज की जीत

चुनाव आयोग के अनुसार सांकेलिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 12250 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को 11584 वोट मिले हैं। प्रमोद सावंत ने 666 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया है।

बता दें कि गोवा में की सांकेलिम विधानसभा क्षेत्र से तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की मृत्यु होने के बाद भाजपा ने प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री बनाया था।

सावंत ने 2012 में पहली बार कांग्रेस के प्रताप गौंस को हराकर यह सीट जीती थी। भाजपा नेता ने 2017 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी को हराकर सीट बरकरार रखी। लगभग तीन साल तक गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में रहे सावंत की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर है। 

2017 के विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर का करना पड़ा था सामना

प्रमोद सावंत का चुनावी ट्रैक रिकार्ड देखा जाए तो 2017 में उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का अंतर 2012 की तुलना में बहुत कम था। उनके वोट शेयर में करीब 23 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बार कांग्रेस और आप पार्टी ने इस विधानसभा सीट पर पूरी ताकत लगा रखी थी।

संकेलिम विधानसभा क्षेत्र उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सांकेलिम सीट से सावंत के खिलाफ अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो आम आदमी पार्टी के मनोज गढ़ी अमोनकर, एमजीपी के महादेव खांडेकर और शिवसेना के सागर धारगलकर हैं।

बता दें कि एमजीपी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है जबकि राकांपा ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाया है। कांग्रेस ने जीएफपी के साथ गठबंधन किया है जबकि आप और भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही हैं।

chat bot
आपका साथी