गिरिराज सिंह बोले, हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे; जानें क्‍याें कहा

पने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 08:40 PM (IST)
गिरिराज सिंह बोले, हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे; जानें क्‍याें कहा
गिरिराज सिंह बोले, हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे; जानें क्‍याें कहा

 नागपुर, एएनआइ। अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे। इससे आने वाले दिनों में देश में केवल बछिया पैदा होंगी।

एक डेयरी उत्पाद के लांच पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में आइवीएफ टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से गाय से जो बच्चे पैदा होंगे वे सिर्फ बछिया होंगी।

दूध उत्पादन के क्षेत्र में लाएंगे क्रांति 
उन्होंने कहा कि 2019-20 में हमारा लक्ष्य पूरे देश में तीस लाख बछिया पैदा करना है। 2025 में हिंदुस्तान में 10 करोड़ बछिया होंगी। इससे दूध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी। इससे दुनिया में हमारे यहां दूध की कीमत सबसे कम होगी। उन्होंने दावा किया कि हम 20 लीटर दूध देने वाली गायों से आइवीएफ तकनीक का उपयोग उन गायों पर करेंगे, जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है।

किसानों के चेहरे खिल जाएंगे 
उन्होंने कहा कि जब हम फैक्टरी बोल रहे हैं तो कई लोगों को आश्चर्य होगा कि ये गाय की फैक्टरी कैसे लगेगी। उन्होंने कहा कि मदर डेरी का 22 से 25 प्रतिशत वैल्यू एडिशन है और हम भविष्य में 50 प्रतिशत तक के वैल्यू एडिशन करेंगे जिससे हमारे किसानों के चेहरे खिल जाएंगे।

chat bot
आपका साथी