बुरे बोल के कारण फंसे पूर्व TDP मंत्री, निर्भया एक्ट के तहत मामला दर्ज

म्यूनिसिपल कमिश्नर के लिए अपशब्द के इस्तेमाल पर पूर्व TDP मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 08:55 AM (IST)
बुरे बोल के कारण फंसे पूर्व TDP मंत्री, निर्भया एक्ट के तहत मामला दर्ज
बुरे बोल के कारण फंसे पूर्व TDP मंत्री, निर्भया एक्ट के तहत मामला दर्ज

विशाखापत्तनम, एएनआइ। पूर्व तेलुगू देशम पार्टी (Telugu Desam Party, TDP) के मंत्री अयन्ना पत्रुदु के खिलाफ निर्भया एक्ट (Nirbhaya Act) के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। दरअसल, सोमवार को एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नार्सिपत्तनम (Narsipatnam)  के म्यूनिसिपल कमिश्नर को लेकर कथित  तौर पर गलत बयानबाजी की थी।  विशाखापत्तनम रूरल पुलिस ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को म्यूनिसिपल कमिश्नर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि पत्रुदु ने प्रदर्शन के दौरान नार्सिपत्तनम म्यूनिसिपल कमिश्नर ऑफिस में उन्हें अपशब्द कहे। 

सोमवार सुबह पत्रुदु ने म्युनिसिपल ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और जवाब की मांग की कि ऑफिस से पूर्व सरपंच और उनके दादा की तस्वीर को क्यों हटाया गया। निर्भया एक्ट के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 354 A (IV), 500, 504, 506, और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बी. कृष्ण राव ने दी। मंगलवार सुबह नार्सिपतनम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।  पत्रुदु  के खिलाफ कोविड-19 संबंधित नियमों के उल्लंघन का भी मामला है। मंत्री की गिरफ्तारी के बाद नार्सिपतनम में तनाव का माहौल हो गया। 

दूसरी ओर कोविड-19 के कारण महामारी से जूझ रहे देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 हजार 8 सौ 81 नए संक्रमण के मामले सामने आए और इस दौरान 334 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में अब तक का यह सबसे बुरा दिन रहा जब इतने अधिक मामले आए। देश में अब तक 3 लाख से अधिक संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें से 1लाख 60 हजार 3 सौ 84 सक्रिय मामले हैं। 1 लाख 94 हजार 325 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं देश भर में इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 12 हजार से अधिक है।

सक्रिय मामलों और स्वस्थ होने वाले आंकड़े के बीच फासला बढ़ रहा है। लोग संक्रमण से तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं प्रेट्र के अनुसार अब तक 52.95 फीसद लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी