AIADMK के पूर्व सांसद के सी पलानीसामी गिरफ्तार, पार्टी के प्रतीक का दुरुपयोग करने का आरोप

अन्नाद्रमुक (AIADMK) के पूर्व सांसद के सी पलानीसामी को पार्टी के प्रतीक का दुरुपयोग करने के आरोप में शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 09:59 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 01:10 PM (IST)
AIADMK के पूर्व सांसद के सी पलानीसामी गिरफ्तार, पार्टी के प्रतीक का दुरुपयोग करने का आरोप
AIADMK के पूर्व सांसद के सी पलानीसामी गिरफ्तार, पार्टी के प्रतीक का दुरुपयोग करने का आरोप

कोयंबटूर, पीटीआइ। अन्नाद्रमुक (AIADMK) के पूर्व सांसद के सी पलानीसामी को पार्टी के प्रतीक का दुरुपयोग करने के आरोप में शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पलानीसामी को आर एस पुरम में उनके घर से एक शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि वह एआइएडीएमके के नाम पर एक वेबसाइट का संचालन कर रहे थे और पार्टी के प्रतीक का दुरुपयोग कर रहे थे।

शिकायत के आधार पर, सुलूर पुलिस ने शुक्रवार रात ग्यारह धाराओं के तहत पलानीसामी के खिलाफ मामला दर्ज किया और शनिवार की सुबह उन्हें अपने निवास से हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिमांड पर लेने के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पूर्व सांसद को 417,418, 419, 465, 468, 479, 481, 482, 485, और आइटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, केसी पलानीसामी ने पार्टी के नाम और प्रतीक का इस्तेमाल किया। कई सभाओं में भाषण दिया। बाद में उन्हें एक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया।

अन्नाद्रमुक से 2018 में निष्कासित कर दिया गया

पूर्व सांसद पलानीसामी को अन्नाद्रमुक से 2018 में निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कावेरी मुद्दे पर अनुकूल रुख नहीं अपनाने पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का आग्रह किया था। पुलिस ने कहा कि वे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

पलानीसामी 1989 में पहली बार तिरुचेंगोडे निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे

पलानीसामी ने मार्च 2019 में उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की मौजूदगी में मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें पार्टी में फिर से शामिल करने के कयास लगने लगे। हालांकि, पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि पलानीसामी 1989 में पहली बार तिरुचेंगोडे निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे, वे कांगेयम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक भी रहे हैं।

chat bot
आपका साथी