PAK एजेंट बताए जाने पर भड़के दिग्विजय, भाजपा नेताओं पर मानहानि का केस करने की दी धमकी

पाकिस्तान की जासूस एजेंसी आइएसआइ का हैंडलर बताए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और अमित मालवीय के खिलाफ मानहानि मुकदमा करेंगे।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 07:58 AM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 07:58 AM (IST)
PAK एजेंट बताए जाने पर भड़के दिग्विजय, भाजपा नेताओं पर मानहानि का केस करने की दी धमकी
PAK एजेंट बताए जाने पर भड़के दिग्विजय, भाजपा नेताओं पर मानहानि का केस करने की दी धमकी

भोपाल, एएनआइ। पाकिस्तान की जासूस एजेंसी आइएसआइ का हैंडलर बताए जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और अमित मालवीय के खिलाफ मानहानि मुकदमा करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिग्विजय ने कहा है,'मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा  के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव और अमित मालवीय ने मुझ पर आइएसआइ का एजेंट होने का आरोप लगाया है। अगर ऐसा है तो  पीएम मोदी और अमित शाह अक्षम हैं, मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं उन दोनों (राव और मालवीय) को मानहानि का नोटिस भेजूंगा।'

नरसिम्हा राव ने क्या कहा 

इससे पहले, भाजपा नेता नरसिम्हा राव ने कहा कि कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के विचार और लश्कर- आइएसआइ की 26/11 की रणनीति के बीच एक संबंध है। क्या भारत का कोई व्यक्ति आइएसआइ को आतंकवादियों को हिंदू पहचान दिलाने में मदद किया है? क्या दिग्विजय सिंह एक हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे? कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।

अमित मालवीय ने क्या कहा

वहीं, अमित मालवीय ने कहा कि 26/11 के आतंकी हमले के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बॉलीवुड के कुछ लोगों के साथ एक बुक लॉन्च पर आरएसएस को दोषी ठहराया और कहा कि इस किताब में कहीं भी आप 26/11 में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता नहीं देख सकते। वास्तव में पाकिस्तान जो चाहता था उन्होंने वही किया।

क्या है मामला

पूरे विवाद की पूर्व कमिश्नर मुंबई पुलिस और 26/11 आतंकी हमले की जांच करने वाले राकेश मारिया की किताब 'लेट मी से इट नाउ' है। मारिया ने इस किताब में खुलासा किया है कि  आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई हमले को हिंदू आतंक का रंग देने का साजिश रची थी। लेकिन आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया और यह साजिश नकाम हो गई। मारिया के किताब लॉन्च होने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेता हिन्दू आंतकवाद के मुद्दे पर भिड़ गए हैं। 

chat bot
आपका साथी