Air Pollution: 'अरविंद केजरीवाल की नीयत में प्रदूषण, चुनावी दौरे पर दिल्ली के सीएम', BJP का AAP पर वार

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। पार्टी नेता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीयत में ही प्रदूषण है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 04 Nov 2022 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 04 Nov 2022 01:15 PM (IST)
Air Pollution: 'अरविंद केजरीवाल की नीयत में प्रदूषण, चुनावी दौरे पर दिल्ली के सीएम', BJP का AAP पर वार
Air Pollution: अरविंद केजरीवाल पर बरसे भाजपा नेता

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर के लोग वायु प्रदूषण की चपेट में है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी हो रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं के बीच प्रदूषण को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वायु प्रदूषण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसके जवाब में भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी प्रेस वार्ता कर AAP सरकार को घेरा।

संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीयत में ही प्रदूषण है। दिल्ली की जनता आज भ्रष्टाचार के प्रदूषण से जूझ रही है। पात्रा ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से AAP ने ठग लिया था। इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े भ्रष्टाचार का आज खुलासा हुआ है।

केजरीवाल सरकार पर BJP का भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पात्रा ने कहा कि साल 2018 से 2021 के बीच केजरीवाल सरकार में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को लेकर फर्जीवाड़ा हुआ है। पात्रा ने कहा कि इन तीन सालों में करीब 9 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स हुआ था, जिनमें दो लाख रजिस्ट्रेशन फर्जी हैं। जांच में ये भी पता चला कि 65 हजार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के पास एक ही मोबाइल था। इस तरह से ये फर्जीवाड़ा किया गया।

हजारों वर्कर्स का पता एक- पात्रा

भाजपा नेता ने अपनी पीसी में आगे कहा, 'चार हजार से ज्यादा वर्कर्स का पता एक ही था। इसी जांच से ही पता चलता है कि करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन फर्जी हैं और इसकी संख्या बहुत ज्यादा बढ़ सकती है।' पात्रा ने कहा कि दिल्ली में फर्जी रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसा ठगा गया है।

चुनावी दौरे पर केजरीवाल- मनोज तिवारी

वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी वायु प्रदूषण के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। मनोज तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने प्रदेश को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है, बस दो घंटे के ​लिए प्रेस वार्ता करने के लिए आता है। वह दिल्ली की चिंता नहीं कर रहा है, वह बस चुनावी दौरे पर है।

ये भी पढ़ें:

Delhi Pollution 2022: नोए़डा के बाद दिल्ली में भी स्कूल बंद, ऑड-ईवन हो सकता है लागू; केजरीवाल ने किया ऐलान

Delhi-NCR Pollution: दिल्‍ली-NCR में प्रदूषण का स्‍तर रेड जोन में पहुंचा, गर्भ में पल रहे बच्चों तक पर असर

chat bot
आपका साथी