यूपी कांग्रेस ने BJP को दिया बड़ा झटका, प्रदेशाध्यक्ष की बहू कांग्रेस के साथ

जितेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कोई बात नहीं अमृता के मायके के लोग कांग्रेस से जुड़े हैं तो अब वे वहां से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 01:28 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 01:28 AM (IST)
यूपी कांग्रेस ने BJP को दिया बड़ा झटका, प्रदेशाध्यक्ष की बहू कांग्रेस के साथ
यूपी कांग्रेस ने BJP को दिया बड़ा झटका, प्रदेशाध्यक्ष की बहू कांग्रेस के साथ

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पूरे सूबे में भाजपा के संगठन को मजबूती देने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के घर में कांग्रेस ने सेंध लगा दी है। उनके बड़े भाई जितेंद्र नाथ पांडेय की बहू अमृता ने मंगलवार शाम प्रियंका गांधी से मुलाकात की। तय हुआ कि बुधवार को बनारस में अमृता को प्रियंका विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगी।

मुलाकात और कांग्रेस का हाथ पकड़ने की तैयारी की पुष्टि करते हुए जितेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रियंका से मुलाकात के दौरान बहू अमृता के साथ उनके पति अरुण कुमार पांडेय और भाई पुनीत मिश्र मौजूद रहे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस क्यों के सवाल पर जितेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि बहू ने मेरे छोटे भाई महेंद्र से भाजपा में सेवा का अवसर मांगा था, स्पष्ट भी किया था कि पद नहीं चाहिए, लेकिन जब उसे अवसर नहीं दिया गया तो मायके वालों के सहयोग से कांग्रेस ज्वाइन करने का निर्णय लेना पड़ा।

मैंने अपनी नौकरी करते हुए महेंद्र को राजनीति की शुरुआत कराई। खूब संघर्ष किया, हमेशा साथ दिया, लेकिन जब मेरी बहू ने इच्छा जताई तो उन्हें भी पार्टी की सेवा का मौका देना चाहिए था। कोई बात नहीं अमृता के मायके के लोग कांग्रेस से जुड़े हैं तो अब वे वहां से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी।

chat bot
आपका साथी