Coronavirus Lockdown: आज 5वीं बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें- कब क्या कहा

Coronavirus Lockdown की स्थिति में प्रधानमंत्री का आज का संबोधन इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगा क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की है।

By Amit SinghEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 01:20 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 04:06 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: आज 5वीं बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें- कब क्या कहा
Coronavirus Lockdown: आज 5वीं बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें- कब क्या कहा

नई दिल्ली [ऑनलाइन डेस्क]। Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन-3 खत्म होने में अब 5 दिन का समय ही शेष बचे हैं। कोरोना से निपटने के लिए देश को लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) की जरूरत है या नहीं और अगर है तो उसकी रूपरेखा क्या होनी चाहिये। इन्हीं मुद्दों पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये लंबी चर्चा की थी। इसके बाद आज (12 मई 2020) रात 8 बजे वह एक बार फिर देश को संबोधित करने वाले हैं। कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम ये पांचवां संबोधन होगा। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर भी देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र किया था। आइये जानतें हैं- इससे पहले के उनके संबोधन की प्रमुख बातें।

19 मार्च - पहले संबोधन में जनता कर्फ्यू

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने पहली बार 19 मार्च 2020 की रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया था। इस पहले संबोधन में उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर कोरोना का सामना करने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने शारीरिक दूरी व अन्य सावधानियों का पालन करते हुए 22 मार्च (रविवार) को जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने शाम पांच बजे 5 मिनट के लोगों से घरों की बालकनी व गेट पर आकर कोरोना के फ्रंट लाइन वारियर्स को हौसला बढ़ाने के लिए ताली, थाली, घंटी व शंख आदि बजाने की अपील की थी।

24 मार्च - दूसरे संबोधन में 21 दिन का लॉकडाउन

जनता कर्फ्यू सफल होने के बाद प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए दूसरी बार 24 मार्च की रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। इस बार उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत बताते हुए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

03 अप्रैल - तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील

लॉकडाउन-1 के दौरान कोरोना के फ्रंट लाइन वारियर्स का हौसला बढ़ाने और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों संग एकजुटता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री ने तीसरी बार वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया था। इस बार उन्होंने लोगों से अपील की कि वह 5 अप्रैल की रात नौ बजे देश के लिए 9 मिनट का वक्त निकालें। इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों की बत्तियां बंद कर अपनी बालकनी, दरवाजों और घरों के बाहर दीप, मोमबत्ती, टार्च, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने का आव्हान किया था।

14 अप्रैल - चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा

लॉकडाउन-1 खत्म होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने चौथी बार 14 अप्रैल को देशवासियों को संबोधित किया। एक बार फिर उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए तीन मई तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन-2 लागू करने की घोषणा की थी।

7 मई - बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ था पिछला संबोधन

प्रधानमंत्री का ये संबोधन कोरोना वायरस पर नहीं था। पीएम ने पिछली बार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार 7 मई को देश को संबोधित किया था। ये संबोधन भले ही बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में था, लेकिन इसमें भी पीएम ने कोरोना महामारी का जिक्र किया था। उन्होंने भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलते हुए कोरोना का मुकाबला करने की अपील की थी। साथ ही कोरोना योद्धाओं का आभार प्रकट किया था। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में मिल रही सफलताओं का भी जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने कोरोना से जूझ रहे अन्य देशों को भारत द्वारा मदद मुहैया कराने का भी जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें :-

कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, #Lockdown4 हुआ ट्रेंड

chat bot
आपका साथी