कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज करेंगे आंध्र प्रदेश का दौरा, ये है कार्यक्रम

अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष का आंध्र प्रदेश दौरा काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:58 AM (IST)
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज करेंगे आंध्र प्रदेश का दौरा, ये है कार्यक्रम
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज करेंगे आंध्र प्रदेश का दौरा, ये है कार्यक्रम

नई दिल्‍ली, जेएनएन। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां भी राहुल केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करेंगे। अगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष का यह दौरा काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि सोमवा को राहुल गांधी ने मध्‍य प्रदेश के भोपाल में एक विशाल रैली को संबोधित किया था।

बताया जा रहा है कि 12 बजे के लगभग राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दामोदरम संजिवैय्या से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। करीब एक बजे राहुल कुरनूल के छात्रों से बी.वाय. रेड्डी कॉन्वेंशन सेंटर में रूबरू होंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष 2:45 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कोटला विजया भास्कर रेड्डी की किशन घाट स्थित समाधि पर पुष्पांजलि समर्पित करेंगे। यहां से निकलकर राहुल भास्कर रेड्डी के घर जाएंगे। भास्कर रेड्डी के परिवार से मुलाकात के बाद राहुल करीब 3:45 पर बिहार के दिवंगत नेता बाबू जगजीवन राम की कुरनूल के एसटीबीसी कॉलेज ग्राउंड में बनी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करेंगे। राहुल 4 बजे से एसटीबीसी कॉलेज ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भोपाल में राहुल गांधी का एलान

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र का औपचारिक हिस्सा बनने से पहले ही राहुल ने किसान कर्ज माफी के चुनावी वादे पर से पर्दा हटा दिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में राहुल गांधी ने साफ कहा, 'मध्य प्रदेश ही नहीं देशभर के किसान भाइयों इस बात के लिए तैयार हो जाइए कि 2019 में कांग्रेस सत्ता में आएगी और हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।' चुनावी वादे की इस बड़ी लकीर के जरिये विपक्षी गठबंधन को सियासी विमर्श के केंद्र में लाने के लिहाज से यह कांग्रेस की गंभीर कोशिश मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी